देश में सुख, शांति समृद्धि एवं हिंमवीरों के परिवारों की रक्षा और सुरक्षा के लिए की गई काम।
लोहाघाट। आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी में रामनवमी के अवसर पर आज यहां के सर्व धर्म मंदिर में दिनभर पूजा पाठ, भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। यहां रामायण का अखंड पाठ भी चल रहा है। पुरोहित दिलीप शर्मा द्वारा हवन यज्ञ एवं पूजा कराई गई जिसमें मुख्य यजमान कमांडेंट संजय कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन की चेयरपर्सन अनुराधा सिंह के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हिमवीर एवं उनके पारिवारिक जनों के अलावा राजीव नवोदय विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं व स्टाफ के लोग भी मौजूद थे। मनोरमा द्वारा यहां देवी स्वरूपा 11 कन्याओं एवं भगवान भैरव की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दिनभर भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। दिन में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें राजीव नवोदय विद्यालय के बच्चों के अलावा यहां निर्माणाधीन कार्यों में लगे श्रमिकों ने भी प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। कमांडेंट ने सभी हिमवीरों, उनके परिवारों व अन्य लोगों को रामनवमी की बधाई देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अभिषेक मधुकर, सहायक सेनानी अनिल कुमार, मनमोहन सिंह, गणपति मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम फिलिप्स, गौरव कुमार, सूबेदार मेजरदिनेश बिष्ट, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा एवं ओम प्रकाश आधीन अधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो_ विश्व कल्याण के लिए हवन एवं कन्या पूजा करते कमांडेंट संजय कुमार।
चंपावत: लोहाघाट आइटीबीपी में हवन यज्ञ के साथ आयोजित किया गया विशाल भंडारा।
