मालधन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग।

Share This Post

रामनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रामनगर के मालधन चौड़ में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाने, मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाने और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2022 में पौड़ी जिले के वनंतरा रिसॉर्ट में हुई अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। मामले में कुछ आरोपियों को सजा मिलने के बावजूद कथित वीआईपी से जुड़े सवालों को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मामले की जांच में तेजी लाकर सभी पहलुओं का खुलासा करने की मांग की।



ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मामले से जुड़े सभी सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मशाल जुलूस के जरिए प्रदर्शनकारियों ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की भावना से जुड़ी है।

फोटो/क्लिप_मालधन चौड़ में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालते प्रदर्शनकारी।


Share This Post