चंपावत में आबकारी विभाग का बड़ा कमाल: राजस्व ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹93.80 करोड़ पहुंचा आंकड़ा।

Share This Post

एक साल में ₹22.80 करोड़ की छलांग, अवैध शराब पर सख्ती और मजबूत प्रबंधन का दिखा असर।

चंपावत। जनपद में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के मामले में नया इतिहास रच दिया है। विभाग की सख्त कार्रवाई और सुनियोजित रणनीति के चलते इस वर्ष कुल राजस्व ₹93 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह के अनुसार, बीते वित्तीय वर्ष में जहां यह आंकड़ा ₹71 करोड़ था, वहीं इस बार करीब ₹22 करोड़ 80 लाख की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी विभाग की सक्रियता और बेहतर निगरानी का साफ संकेत देती है।
उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार अभियान, नियमित निरीक्षण, कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। विभाग की रणनीति ने न सिर्फ राजस्व बढ़ाया, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया। आगे की योजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी इसी तरह सख्ती और प्रभावी कार्यप्रणाली जारी रखी जाएगी, ताकि राजस्व में और वृद्धि के साथ कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

फोटो_ जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह।


Share This Post