चंपावत: सिद्ध बाबा ढेरनाथ के महंत भगताई नाथ महाराज ब्रह्मलीन।

Share This Post

संत समाज और चंपावत में शोक की लहर, भक्तों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

लोहाघाट। सिद्ध बाबा ढेरनाथ महाराज, ग्राम बीरम के पूज्य महंत भगताई नाथ महाराज शुक्रवार प्रातः ब्रह्मलीन हो गए। उनके देह त्याग की खबर मिलते ही संत समाज, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में भक्तों और संतों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

महंत भगताई नाथ महाराज के निधन को संत समाज और क्षेत्र की धार्मिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। श्रद्धालुओं ने उनके सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार, स्नेह और संतत्वपूर्ण जीवन को भावुक होकर याद किया। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार फैलते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
संत समाज और भक्तों ने महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ महाराज के श्रीचरणों में प्रार्थना कर ब्रह्मलीन महंत भगताई नाथ महाराज की आत्मशांति की कामना की। साथ ही उनके अनुयायियों और शोकाकुल संत समाज को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

धार्मिक सेवा, संत परंपरा और श्रद्धालुओं के प्रति उनके स्नेह से जुड़ी स्मृतियां लंबे समय तक लोगों के मन में जीवित रहेंगी। उनके निधन से चंपावत जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

फोटो_ सिद्ध बाबा ढेरनाथ के महंत भगताई नाथ महाराज।


Share This Post