चंपावत: ‘हर घर योग, हर मन निरोग’ का संदेश- ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने चौकी से छेड़ा जनजागरण अभियान।

Share This Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक सहभागिता की अपील, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने लिया योग अपनाने का संकल्प।

चंपावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने ग्राम सभा चौकी में जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को योग के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मूल मंत्र है।
ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से 21 जून को आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत की इस प्राचीन विद्या को आज पूरा विश्व अपना रहा है और योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी योग को अपनाने और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौकी गीता देऊपा, ग्राम प्रधान फूंगर तुलसी जोशी, नीरज जोशी, पूरन बोरा, राकेश बोहरा, पप्पू देवता, अशोक बोहरा, कपिल महर, पप्पू जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।

फोटो_आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए ग्रामीण।


Share This Post