चंपावत: पीजी कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 2000 पदों पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका।

Share This Post

08 से अधिक नामी कंपनियां करेंगी चयन, 10 से 25 हजार तक सैलरी युवाओं से अधिक भागीदारी की अपील।

लोहाघाट। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। 02 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 08 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लगभग 2000 पदों पर भर्ती करेंगी, जिसमें चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी।
हाईस्कूल से लेकर बी.टेक और परास्नातक तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को चंपावत, पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा और हरियाणा में नौकरी के अवसर मिलेंगे, जहां 10,000 से 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे पहुंच सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Share This Post