चंपावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्ति मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के असायमिक निधन पर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय खंडूरी देश की राजनीतिक परिदृश्य में वह एक ईमानदार, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी शान और पहचान छोड़ गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं का कहना था कि सेना से रिटायर होने के बाद जनरल खंडूरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें जो भी जिम्मेवारियां मिली उसका उन्होंने पूरी तरह निष्ठा के साथ निर्वाह किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना,राजेश बिष्ट, सतीश चंद्र पांडे, आनंद अधिकारी मुकेश कलखुड़िया,राजू गढ़कोटी, विकास साह, सौरभ नयाल, जगदीश जोशी आदि ने 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने किया। इधर जिले के टनकपुर, लोहाघाट, पाटी,बाराकोट आदि सभी स्थानों में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
फोटो_ चंपावत के भाजपा जिला कार्यालय में स्वर्गीय भुवन खंडूरी को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।
चंपावत: भाजपा के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूरी के निधन पर कार्यकर्ताओं को लगा आघात।

