चंपावत: बहनों के नाम पर उत्सव, बच्चों के हिस्से इंतजार और मंच से 2027 का संदेश।
चंपावत। मंच पर महिला सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे थे, आत्मनिर्भर बहनों के सम्मान की बातें थीं और सरकार की उपलब्धियों का बखान था। लेकिन मंच के नीचे की तस्वीर कुछ और ही सवाल खड़े कर रही थी। मुख्यमंत्री के इंतजार में छोटे स्कूली बच्चे लंबे समय तक बैठे रहे, पत्रकार खड़े होकर कवरेज करते रहे…


