चंपावत: बग्वाल के बाद मां बज्र बाराही की भव्य यात्रा, जयकारों से गूंजा देवीधुरा।

हजारों श्रद्धालु बने सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के साक्षी, चार खाम और सात थोक ने निभाई ऐतिहासिक जिम्मेदारी। देवीधुरा। विश्व प्रसिद्ध बाराही धाम में ऐतिहासिक बग्वाल के अगले दिन शनिवार को मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां के दर्शन और सदियों पुरानी इस अनूठी धार्मिक परंपरा के साक्षी बनने के लिए हजारों…

चंपावत: 16 किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे दिगालीचौड़ के विद्यार्थी।

विद्या वाहिनी योजना का लाभ नहीं मिलने से अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों में रोष, डीएम से परिवहन सुविधा की मांग। लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में दूरस्थ गांवों से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना लंबी दूरी पैदल तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों को 10 से 16 किमी या इससे अधिक दूरी…

खेल और एडवेंचर का नया हब बनेगा चंपावत, मैदान से आसमान तक तैयार हो रहा नया खेल तंत्र।

चंपावत। अब चंपावत की पहचान सिर्फ पर्यटन और तीर्थाटन तक सीमित नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले को खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में जमीन पर तेजी से काम शुरू हो गया है। खेल मैदानों से लेकर स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, टेनिस कोर्ट और एडवेंचर स्पोर्ट्स…

चंपावत: लोहाघाट के भुवनेश जोशी ने रचा सफलता का नया अध्याय, पहले प्रयास में NEET में हासिल की कामयाबी।

चंपावत। लोहाघाट के निकट ट्रेजरी निवासी भुवनेश जोशी ने NEET UG-2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। भुवनेश ने परीक्षा में 38,352वीं रैंक हासिल कर सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में प्रवेश प्राप्त किया है। भुवनेश की उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार…

सप्तकोशी पर सरकार ने बढ़ाया कदम, चंपावत की आस्था को मिलेगा पर्यटन का नया रास्ता।

चंपावत। चंपावत के सात प्राचीन शिवधामों को जोड़कर सप्तकोशी परिक्रमा विकसित करने की दिशा में सरकारी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में जल्द सप्तकोशी परिक्रमा शुरू करने की तैयारी की बात कही है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद जिले के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने…

चंपावत: नहीं रहे शिक्षाविद् रमेश चंद पांडे, 80 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन।

ओकलैंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि। लोहाघाट। जनपद के वरिष्ठ शिक्षाविद् और ओकलैंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक रमेश चंद पांडे का बीमारी के चलते पुणे (महाराष्ट्र) में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और कुछ समय से अपने…

चंपावत: जिला अस्पताल में दवा का खेल? मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर!

जिला अस्पताल की दवा व्यवस्था पर उठे सवाल, बाहर से खरीदी दवाएं लेकर फिर डॉक्टर के चैंबर पहुंचने की शिकायत का वीडियो। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच चंपावत जिला अस्पताल की दवा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि…

चंपावत: रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर का दावा पड़ा फीका, बीच रास्ते खराब हुईं रोडवेज की दो बसें!

चंपावत। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के दावों के बीच चंपावत में परिवहन निगम की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। पर्व के दिन अलग-अलग स्थानों पर रोडवेज की दो बसें बीच रास्ते खराब हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, अमोड़ी के…

चंपावत: आठ मिनट तक गूंजा देवीधुरा का रण, 180 से अधिक बग्वाली घायल।

चंपावत/देवीधुरा। मां बाराही के जयकारे, मंदिर से गूंजता शंखनाद और फिर खोलीखांड दुबाचौड़ का ऐतिहासिक मैदान आस्था, साहस और परंपरा के अद्भुत संगम का साक्षी बन गया। चार खाम-सात थोक के रणबांकुरे आमने-सामने डटे और करीब आठ मिनट तक चली विश्व प्रसिद्ध मां बाराही बग्वाल में 180 से अधिक बग्वाली वीर घायल हो गए।रक्षाबंधन के…

चंपावत: अतिथि सत्कार से देश-दुनिया में बढ़ेगी चंपावत की पहचान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

चंपावत। विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले में पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं का स्वागत केवल आगंतुकों की तरह नहीं, बल्कि अपने मेहमानों की तरह किया जाए। श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव और चंपावत की अच्छी यादें लेकर लौटें, ताकि भविष्य में वे दूसरों को भी इस ऐतिहासिक मेले में आने के लिए प्रेरित करें। यह…