चंपावत: कार पर गिरा बोल्डर, एक की मौत; चार घायल।

घाट-पनार मार्ग पर बाराकोट के पास हादसा, टिम्टा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनी बोल्डर का निशाना। बाराकोट/चंपावत। पहाड़ में बारिश के बीच सफर एक बार फिर भारी पड़ गया। सोमवार दोपहर घाट-पनार मार्ग पर बाराकोट के पास अचानक पहाड़ी से टूटा भारी बोल्डर चलती कार के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार सवार संदीप…

चंपावत: बारिश नहीं रोक पाई फरियादियों की राह, जनता मिलन में पहुंचे 65 फरियादी।

पेयजल, सोलर लाइट, सड़क और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े मामलों पर डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश। चंपावत। लगातार हो रही भारी बारिश भी फरियादियों के कदम नहीं रोक सकी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे 65 फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी मनीष कुमार के सामने…

पिथौरागढ़ के पुष्कर ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, सेना में बने लेफ्टिनेंट।

गया OTA की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद की शपथ, देशसेवा के संकल्प के साथ सैन्य सफर शुरू। बड़ौली-पौण के पुष्कर भट्ट की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय, परिवार और क्षेत्र में खुशी। पिथौरागढ़। पहाड़ की धरती ने देशसेवा के लिए एक और सैन्य अधिकारी दिया है। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम…

चंपावत: सरकार की बेरुखी पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, काला फीता बांधकर जताया विरोध।

चंपावत। लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को विकास भवन में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि वार्ता और सहमति के बाद भी शासनादेश जारी नहीं होना गंभीर मामला…

चंपावत: बारिश में भी नहीं थमा सियासी बवाल, हल्द्वानी मुद्दे पर भाजपा का वार!

धरने में खाली कुर्सियां बनीं चर्चा का विषय। चंपावत। आसमान से बारिश की धार बरसती रही और चंपावत में सियासत का पारा चढ़ता रहा। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद शुरू हुआ विवाद करीब एक माह बाद भी भाजपा-कांग्रेस के बीच टकराव का मुद्दा बना हुआ…

भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक संचालित जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ी…

चंपावत: उफनी हुड्डी नदी के बीच फंसी जिंदगी, तीन ग्रामीणों को SDRF ने सुरक्षित निकाला।

चंपावत। बीते दिन टनकपुर के छीनीगोठ में अचानक उफनी हुड्डी नदी ने तीन ग्रामीणों की राह रोक दी। पशुओं के लिए चारा लेने नदी के पार गए ग्रामीण जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण वहीं फंस गए। हालात बिगड़ते देख सूचना प्रशासन तक पहुंची तो महकमे में हलचल मच गई। तत्काल SDRF को अलर्ट…

चंपावत: बरसात की मार से बाजार बेहाल, कारोबार ठप और दिहाड़ी पर संकट।

चंपावत, लोहाघाट, पाटी और देवीधुरा में फीकी पड़ी रौनक, पर्यटकों की आवाजाही घटने से छोटे कारोबारी परेशान। चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन के साथ स्थानीय कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चंपावत, लोहाघाट, पाटी और देवीधुरा के बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में रौनक पूरी तरह…

चंपावत: गड्ढों के खिलाफ डीएम का एक्शन प्लान, 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी चकाचक।

15 सितंबर से चलेगा वृहद अभियान,15 अक्टूबर तक पूरे जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त। चंपावत। मानसून की बारिश ने जिले की सड़कों की जो तस्वीर बिगाड़ी है, अब उसे सुधारने के लिए प्रशासन ने समयसीमा तय कर दी है। सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के…

चंपावत: छुट्टी के दिन सल्ली पहुंचे डीएम, समस्याओं पर साधा सीधा निशाना।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, जीआईसी की पहल से लेकर तारबाड़ और सड़क सुधार तक दिए भरोसे। चंपावत। जन्माष्टमी अवकाश के दिन भी जिलाधिकारी मनीष कुमार प्रशासनिक दफ्तरों तक सीमित नहीं रहे। वह दूरस्थ सल्ली गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क और खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं तो…