चंपावत: शहादत को सम्मान! अब शहीद रेवाधर के नाम से जाना जाएगा खेतीखान का आईटीआई।

धामी सरकार की पहल से वीर सैनिक को स्थायी सम्मान, वीरांगना पत्नी और दोनों बेटियों की मौजूदगी में याद किया गया बलिदान। खेतीखान/लोहाघाट। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले खेतीखान निवासी वीर सैनिक शहीद रेवाधर का नाम अब सरकारी संस्थान के जरिए हमेशा अमर रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल…

चंपावत: लोनिवि लोहाघाट में बदली कमान, मयंक तिवारी बने नए ईई।

कर्णप्रयाग से पहुंचे तिवारी ने संभाली जिम्मेदारी, ढाई साल बाद हितेश कांडपाल की विदाई। लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के नए अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कर्णप्रयाग से स्थानांतरित होकर पहुंचे तिवारी का विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। वहीं करीब ढाई वर्ष तक लोहाघाट निर्माण खंड की जिम्मेदारी संभालने…

चंपावत: वैला में स्कूटी हादसा, पत्नी की मौत; पति गंभीर।

स्कूटी रपटकर सड़क किनारे स्कवर में गिरी, मछियाड़ से खटोली की ओर जाते समय हुआ हादसा। चंपावत। तहसील चम्पावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार ग्राम मछियाड़…

लोहाघाट थाने में फेरबदल, ओम प्रकाश को मिली कमान।

स्थानांतरण के बाद अशोक कुमार कार्यमुक्त, नए थानाध्यक्ष के सामने अपराध नियंत्रण की चुनौती। चंपावत। आदर्श थाना लोहाघाट की कमान अब एसआई ओम प्रकाश संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को कार्यमुक्त कर दिया है। उनका करीब एक माह पूर्व स्थानांतरण हो चुका था।अशोक कुमार के स्थान पर ओम प्रकाश…

चंपावत: देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की आमसभा में बंटा ₹47,600 लाभांश।

महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर, सर्वसम्मति से गठित हुआ नया निदेशक मंडल चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना रीप एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित देवभूमि स्वायत्त सहकारिता खलकड़िया की द्वितीय वार्षिक आमसभा मंगलवार को रामलीला मैदान खलकड़िया में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता सहकारिता अध्यक्ष लक्ष्मी खर्कवाल ने की।आमसभा में अध्यक्ष लक्ष्मी…

चंपावत: लंबित आवेदनों पर पालिका सख्त, स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर मिलेगा पीएम स्वनिधि का लाभ।

अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने बैंक प्रतिनिधियों को दिए निर्देश, ऋण स्वीकृति और वितरण में देरी न करने को कहा चंपावत। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद चंपावत ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को लोक कल्याण मेले के तहत नगर…

कुंभ स्नान को हरिद्वार जाएंगे चंपावत के वरिष्ठ नागरिक।

14 जनवरी के प्रथम स्नान में होंगे शामिल, 30 से 40 लोगों का दल भेजने की तैयारी। चंपावत। हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले में चंपावत के वरिष्ठ नागरिक भी गंगा स्नान करेंगे। 14 जनवरी 2027 को होने वाले प्रथम स्नान के लिए जिले से करीब 30 से 40 वरिष्ठ नागरिकों का…

चंपावत: नाबार्ड पॉलीहाउस योजना से किसानों की बढ़ेगी आय।

चंपावत में 130 किसानों के आवेदन, बारिश थमते ही शुरू होगी पॉलीहाउस स्थापना। चंपावत, 08 सितम्बर। किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए संचालित नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के तहत जिले में अब तक 130 कृषकों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बारिश थमने के बाद पॉलीहाउस स्थापना की प्रक्रिया…

चंपावत: तीन साल की शिकायत, एक घंटे की जांच! पुनोली में जांच की रफ्तार पर प्रधानों ने उठाए सवाल!

चंपावत। पाटी विकासखंड के पुनोली में फार्म मशीनरी बैंक योजना को लेकर चल रहा विवाद अब जांच की निष्पक्षता और प्रक्रिया पर सवालों के घेरे में आ गया है। प्रशासनिक जांच में वित्तीय अनियमितता अथवा धन के गबन की पुष्टि नहीं होने की बात सामने आई है, लेकिन ग्राम प्रधानों ने जांच की समयसीमा और…

दिल्ली में गूंजी चंपावत की कुमाऊँनी, भाषा शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

लोकभाषा बचाने की मुहिम को मिली बड़ी पहचान, भगत सिंह कोश्यारी ने शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। नई दिल्ली/चंपावत। कुमाऊँनी भाषा को बचाने और नई पीढ़ी को अपनी लोकभाषा व संस्कृति से जोड़ने के लिए चंपावत में चल रही मुहिम को दिल्ली में बड़ी पहचान मिली। संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शिक्षक…