चंपावत: पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी ECHS सुविधा।
चंपावत। जिले के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, सेवारत सैनिकों के आश्रितों और ECHS कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार की एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के तहत अब जिला चिकित्सालय चम्पावत में भी निर्धारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर सैनिक संगठन लगातार प्रयासरत थे।…


