21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, चंपावत में 44 केंद्रों पर 5356 छात्र देंगे परीक्षा।
चंपावत। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं जनपद में 21 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में…


